भागलपुर पहुंची अगरतला-देवघर एक्स

Updated at : 08 Jul 2018 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर पहुंची अगरतला-देवघर एक्स

भागलपुर/नवगछिया : शनिवार देर रात पहली बार अगरतला-देवघर एक्सप्रेस का आगमन हुआ. हलांकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची, लेकिन इस ट्रेन के चलने से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला. इससे पहले कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को इस ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन पर भाजपा […]

विज्ञापन

भागलपुर/नवगछिया : शनिवार देर रात पहली बार अगरतला-देवघर एक्सप्रेस का आगमन हुआ. हलांकि ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंची, लेकिन इस ट्रेन के चलने से यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला. इससे पहले कटिहार बरौनी रेल खंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को इस ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, भाजयुमो अध्यक्ष अजय कुशवाहा, अनीष यादव, मो नइम, कौशल जयसवाल, सलिल कसेरा प्रेम ने ट्रेन के ड्राइवर को मिठाई खिलाकर स्वागत किया.

प्लेटफॉर्म 24 कोच के लायक, मगर ट्रेन नहीं : भागलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 24 कोच के लायक है मगर, यहां ठहराव होने वाली ज्यादातर एक्सप्रेस ट्रेनें 24 कोच की नहीं है. पैसेंजर ट्रेन की तो 24 कोच है ही नहीं. कई एक्सप्रेस ट्रेनें 22 कोच की हैं, वहीं पैसेंजर ट्रेन 11 से 16 कोच की हैं. इस वजह से भीड़ बढ़ती है और कंफर्म टिकट भी नहीं मिलता.
आज भी कटुआ साहिबगंज तक जायेगी और धुलियान पैसेंजर रहेगी रद्द : भागलपुर से आजिमगंज जाने वाली कटुआ पैसेंजर शनिवार को साहिबगंज से ही लौटी. यह ट्रेन रविवार को भी साहिबगंज तक ही जायेगी. घुलियान पैसेंजर तो शनिवार को रद्द रही. यह ट्रेन रविवार को भी रद्द रहेगी. आजिमगंज में नन इंटरलॉकिंग वर्क कराना कराया जा रहा है. इस वजह से मेगा ब्लॉक लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन