रिम्स डेंटल कॉलेज में प्रिंसिपल पोस्ट के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Apr 2026 8:36 PM
डॉक्टर की साकेंतिक तस्वीर (PC-Freepik)
RIMS Recruitment 2026: रिम्स डेंटल कॉलेज में परमानेंट प्रिंसिपल के पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. इच्छुक कैंडिडेट्स 16 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं.
RIMS Recruitment 2026: रिम्स डेंटल कॉलेज में परमानेंट प्रिंसिपल के पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. इच्छुक कैंडिडेट्स 16 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. इस बार आवेदन से जुड़ी शर्तों में अहम बदलाव किया गया है, जिससे अधिक उम्मीदवारों के लिए मौका खुल गया है.
25 साल की आयु की नहीं है बाध्यता
दरअसल, इससे पहले प्राचार्य पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएट के बाद 25 साल के अनुभव की शर्त रखी गई थी. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस शर्त में संशोधन किया गया है. माना जा रहा है कि इस बदलाव से योग्य उम्मीदवारों की संख्या बढ़ेगी और लंबे समय से खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति संभव हो सकेगी.
तीन साल से नहीं हुई है पोस्टिंग
गौरतलब है कि पिछले तीन वर्षों से रिम्स डेंटल कॉलेज में स्थायी प्रिसिंपल की नियुक्ति नहीं हो पाई है. फिलहाल कॉलेज का संचालन प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहा है, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.
DCI ने दिए निर्देश, जल्द-से-जल्द करें नियुक्ति
इस मामले को लेकर Dental Council of India (डीसीआई) भी कई बार रिम्स को निर्देश दे चुका है कि जल्द से जल्द स्थायी प्रिसिंपल की नियुक्ति की जाए. डीसीआई का मानना है कि नियमित प्राचार्य के बिना संस्थान के विकास और मानकों को बनाए रखना मुश्किल होता है.
इसके अलावा, यह भी आशंका जताई जा रही है कि अगर जल्द नियुक्ति नहीं हुई, तो डेंटल कॉलेज में प्रस्तावित एमडीएस कोर्स की शुरुआत पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में अब सभी की नजरें इस बार की आवेदन प्रक्रिया और नियुक्ति पर टिकी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- Internship programs : एनआईडीएम एवं यूआईडीएआई में इंटर्नशिप करने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










