कई राज्यों से आये प्रतिभागी बीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2018 4:17 AM
सबौर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के प्रसार शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित सूचना एवं संचार तकनीकी पर आधारित 21 दिवसीय सीएएफटी प्रशिक्षण का उद्घाटन कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने बुधवार को किया. इस हाइटेक प्रशिक्षण में राजस्थान, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं बिहार के 28 […]
सबौर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के प्रसार शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित सूचना एवं संचार तकनीकी पर आधारित 21 दिवसीय सीएएफटी प्रशिक्षण का उद्घाटन कुलपति डॉ अजय कुमार सिंह ने बुधवार को किया. इस हाइटेक प्रशिक्षण में राजस्थान, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं बिहार के 28 कृषि वैज्ञानिक प्रशिक्षण ले रहे हैं. उद्घाटन के बाद कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि में सूचना एवं संचार तकनीक की समय की मांग बन गयी है.
इसमें अपडेट होकर ही कृषि वैज्ञानिक किसानों को समय के साथ किसानी का गुर दे सकते हैं. अब किताबी समय नहीं देख कर सीखने और समाधान करने का वक्त है. मौके पर कोर्स डायरेक्टर डॉ एस आर सिंह, डीन एजी डॉ अरुण कुमार, रिसर्च डायरेक्टर डॉ पीके सिंह, डीन पीजीएस डॉ बीसी साहा, बीज एवं प्रक्षेत्र निदेशक डॉ आर आर सिंह, कोर्स कॉर्डिनेटर डॉ अनिल पासवान एवं चंदन पांडा सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










