ePaper

भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या

Updated at : 24 Jun 2017 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना इलाके के खरीक ध्रुवगंज पेट्रोल पंप की है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार तड़के सुबह की है. अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी महेश शाह […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में अज्ञात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि घटना इलाके के खरीक ध्रुवगंज पेट्रोल पंप की है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार तड़के सुबह की है. अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी महेश शाह की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी, जब वह पंप के स्टाफ रूम में सो रहा था. उसी वक्त अपराधी उसके कमरे में आये और उसे गोली मार दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और सीसीटीवी के फुटेज को देखा. फुटेज में अपराधी और गोली चलाये जाने की तसवीर साफ आयी है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


यह भी पढ़ें-

भागलपुर : दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कोहराम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन