वाल्मीकिनगर में दो बाइक की टक्कर में दो जख्मी, बेहतर इलाज के लिए रेफर

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 May 2025 6:29 PM

विज्ञापन

आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं. वहीं कितने अपनी जान भी गवां रहे हैं.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं. वहीं कितने अपनी जान भी गवां रहे हैं. बावजूद इसके तेज रफ्तार पर विराम नहीं लग रहा है. इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक में टक्कर मार दी. जबकि टक्कर मार कर उक्त बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया. वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना पर आपात सेवा 112 की टीम पीएसआई आशीष रंजन सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों घायल को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर ले गयी. जहां अस्पताल में मौके पर मौजूद जीएनएम नंदकिशोर सैनी ने दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया. घायलों की पहचान धूमवाटांड़ निवासी खेमल कुमार तथा रौशन कुमार के रूप में हुई है. दुर्घटना ग्रस्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बीए 2262 है. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी हुए दोनों युवक को रेफर कर दिया गया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाने लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन