दो लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार, बाइक जब्त
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 May 2025 6:22 PM
चौतरवा थाना की पुलिस गश्ती दल ने गुरुवार की देर शाम चौतरवा चौक पर एक बाइक की तलाशी के दौरान दो लीटर शराब जब्त की है.
बगहा. चौतरवा थाना की पुलिस गश्ती दल ने गुरुवार की देर शाम चौतरवा चौक पर एक बाइक की तलाशी के दौरान दो लीटर शराब जब्त की है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बाइक से जा रहे दो व्यक्ति शराब लेकर जा रहे है. सूचना के आलोक में स्थानीय चौक पर गश्ती दल ने वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी. इसी क्रम में एक हीरो बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बीजे 2588 की जांच की गयी. जिसमें दो लीटर शराब रखा था. जिसे जब्त किया गया. वहीं बाइक चालक व एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनकी पहचान रंजन कुमार व प्रमोद यादव के रूप में की गयी है. जिनके विरुद्ध चौतरवा थाना में कांड 144/25 दर्ज करते हुए शुक्रवार जेल भेज दिया गया. दो पक्षों में मारपीट में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज रामनगर. स्थानीय पुलिस ने भावल गांव में दो पक्षों की मारपीट में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि भावल गांव के अरविंद सिंह और सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद सिंह ने अलग-अलग लिखित शिकायत कर मारपीट का आरोप लगाया गया है. एक पक्ष ने आवेदन में बताया है कि 8 मई की सुबह गांव के दुर्गा स्थान पर फूल तोड़ रहा था. तभी प्रेमचंद्र सिंह, राकेश सिंह, पंकज सिंह मारपीट किए. वही घर आकर आरोपी पत्नी का गहना छीन लिए. वही सांसद प्रतिनिधि ने भावल गांव के अरविंद सिंह, अजय सिंह पर मारपीट, गहना छीनने, जान से मारने की धमकी देने आदि गंभीर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने बताया अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










