ePaper

सैकड़ों नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं में विशिष्ट श्रेणी पाने का नहीं दिख रहा रुझान

Updated at : 09 May 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं में विशिष्ट श्रेणी पाने का नहीं दिख रहा रुझान

नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं में विशिष्ट श्रेणी पाकर राज्यकर्मी बनने के प्रति जिले में बहुत रुझान नहीं दिख रहा.

विज्ञापन

बेतिया. नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं में विशिष्ट श्रेणी पाकर राज्यकर्मी बनने के प्रति जिले में बहुत रुझान नहीं दिख रहा. चालू माह के अंत में संभावित सक्षमता परीक्षा के तीसरे चरण के बाद भी जिले में नियोजित शिक्षक शिक्षिकाओं का कैडर बना रहेगा. जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले में करीब 1900 नियोजित शिक्षक -शिक्षिका कार्यरत हैं.इनमें से करीब 500 ने ही सक्षमता परीक्षा के तीसरे चरण में आवेदन किया है. इस प्रकार करीब 1400 शिक्षक नियोजन कैटेगरी में अभी भी बचे हुए हैं.हालांकि अभी भी सक्षमता परीक्षा के दो चरण आयोजित होने बाकी हैं.लेकिन विशिष्ट शिक्षक/ शिक्षिका पद के प्रति घट रही रूचि से ऐसा नहीं लग रहा है कि नियोजित शिक्षक- शिक्षिकाओं का कैडर पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. लंबे संघर्ष के बाद आज नियोजित शिक्षकों के सामने विशिष्ट शिक्षक का दर्जा हासिल करने का अवसर है. लेकिन बहुत से नियोजित शिक्षक इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं. मई के अंतिम सप्ताह में संभावित है परीक्षा

बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 के नियम- 4 के तहत स्थानीय निकाय के शिक्षक शिक्षिकाओं की सक्षमता परीक्षा (तृतीय) अब 10 मई से नहीं होगी. यह परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है.अब यह परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन