त्रिशूली नदी में बहे लाशों का बह कर आने का सिलसिला जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 9:27 PM
वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के त्रिशूली में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के बाद दुर्घटना में दो बसें बह गई थी.
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर से सटे पड़ोसी देश नेपाल के त्रिशूली में शुक्रवार को हुए भूस्खलन के बाद दुर्घटना में दो बसें बह गई थी. जिसमे सवार लगभग 63 लोगों में केवल तीन लोग बच पाए थे. बाकी 60 लोग पानी के बहाव में बह गए थे.जिनकी तलाश नेपाल पुलिस द्वारा लगातार जारी है. इसी क्रम में गंडक बराज में बह कर आए रविवार की शाम दो और सोमवार को भी दो शव को नेपाल पुलिस ने बरामद किया है. वहीं फाटक में अंटके एक शव को निकालने की प्रक्रिया जारी है. रविवार की शाम गंडक बराज के जल संसाधन विभाग के कंट्रोल रूम के समीप तिरहुत नहर के चार और छः नंबर फटक में दो शव को पानी में बहते हुए देखा गया. जिसकी सूचना नेपाल प्रशासन को दी गई. सूचना पर नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड फोर्स की टीम मौके पर पहुंच दोनों शव को पानी से निकाल कर बाहर करते हुए नेपाल के चितवन प्रदेश के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस बाबत जानकारी देते हुए त्रिवेणी नेपाल प्रहरी के सब इंस्पेक्टर महेश राय माझी ने बताया कि रविवार को दो शव को गंडक नदी से निकाला गया था. जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. इधर सोमवार को भी चार अन्य शव को देखा गया है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष के शव को निकाला गया है. वहीं तीसरे शव को निकालने की प्रक्रिया जारी है, जबकि एक बच्चे का शव पानी के बहाव के साथ बह जाने की सूचना है. वहीं सोमवार की शाम फिर से एक डेड बॉडी गंडक बराज पहुंची. जिसे पानी से निकालने का प्रयास जारी हैं. निकाले गए सभी चारों शव को चितवन प्रदेश अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि अभी और भी शव के नदी में बहकर आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. अब तक बरामद चारों शवों की पहचान नहीं हो सकी है. त्रिशूली नदी हादसे में शिकार शवों का गंडक बराज पहुंचने का सिलसिला जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










