ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किशोरी का शव दूसरे दिन बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 Jan 2026 6:29 PM

विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीण व पुलिस के अथक प्रयास के बाद नहर के साइफन में गिरे किशोरी का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

गौनाहा. शनिवार को ग्रामीण व पुलिस के अथक प्रयास के बाद नहर के साइफन में गिरे किशोरी का शव बरामद किया गया है. वही शव को ग्रामीण श्रीरामपुर मृतक अजय के घर लेकर गये. जहां मृतका की माता-पिता सहित पूरे परिवार वाले मौजूद थे. वहीं से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. इस संबंध में मुखिया पति रमेश प्रसाद ने बताया है कि शुक्रवार को 10 बजे दिन में मृतक के माता-पिता को घटना की सूचना मिली कि अजय एक किशोरी के साथ बाइक से त्रिवेणी कैनाल नहर के साइफन में गिर गया है और ग्रामीणों के प्रयास से अजय के शव को बरामद कर लिया गया है. परंतु अजय और उसके साथ एक और किशोरी की त्रिवेणी कैनाल के नहर में गिरने की खबर थी. इसको लेकर शुक्रवार से ही ग्रामीणों द्वारा शव को ढूढने का काफी प्रयास किया जा रहा था. लेकिन शनिवार को ग्रामीण और पुलिस ने काफी प्रयास कर नहर के चार नालों के पानी को ब्रैकेटिंग कर एक नल में छोड़ा गया और बांस को लंबा बांधकर उस नाले में डाला गया तब जाकर ग्रामीण व पुलिस के काफी जद्दोजहद के बाद शव नाले से बाहर निकाला जा सका. वही शव की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजूंवा गांव निवासी बच्चा पटेल के 14 वर्षीय पुत्री गोल्डी कुमारी के रूप में की गई, जो स्कूल ड्रेस में थी. शुक्रवार को मृतक अजय अजुंवा गांव के गुरुकुल विद्यालय से उसे लेकर अपने घर आ रहा था. इस दौरान बोलेरो के साइड देने में बाइक के संतुलन बिगड़ने से साइफन में जा गिरा. गोल्डी कुमारी के शव मिलने के बाद पूरा कोहराम मच गया. इसकी जानकारी देते हुए थानध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि मृतका के शव को बरामद कर लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. वही शव को ढूंढ़ने के प्रयास में ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष सहित सीओ विवेक कुमार सिंह व आरो दीपक कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन