सरकार के उद्देश्य के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये योजनाओं का लाभ : प्रभारी मंत्री

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 08 May 2025 6:49 PM

विज्ञापन

सूबे के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुयी.

विज्ञापन

बेतिया. सूबे के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न हुयी. बैठक में सांसद, विधायक, समिति के उपाध्यक्ष, सदस्य एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. मंत्री ने बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं आवश्यक बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की. मंत्री ने पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. ताकि आमजन को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पीएचईडी, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, आइसीडीएस, ग्रामीण कार्य विभाग आदि के मुद्दे छाये रहे. मंत्री ने बैठक में सदस्यों एवं विधायकों द्वारा उठाये गये मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को इसके समाधान करने को कहा. मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. यहीं कारण है कि सरकार ने अब विभिन्न संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों की समस्याओं से रुबरु होने का अवसर अधिकारियों को दिया है. बैठक के पूर्व उप विकास आयुक्त सुमित कुमार द्वारा पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से एजेंडावार विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी. सांसद सुनील कुमार ने कहा कि पूर्व की बैठक में किये गये पृच्छा का सकारात्मक जवाब मिला है. उन्होंने कबीर अत्येष्टि योजना का ससमय निष्पादन, नीतीश नगर में मूलभूत सुविधाओं का विकास, मदनपुर माईस्थान एवं सोमेश्वर धाम का विकास कराने सहित अन्य बातों को रखा. इसी तरह मंत्री, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार रेणु देवी, विधायक वीरेन्द्र गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, विधायक रश्मि वर्मा, विधायक भागीरथी देवी, विधायक राम सिंह, विधान पार्षद, आफाक अहमद, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, समिति के उपाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव एवं शत्रुधन कुशवाहा के द्वारा भी महिला चिकित्सक, फर्जी अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई, अस्पताल में एंटी रैबीज दवा, मनरेगा, सिंचाई के लिए पानी, आइसीडीएस में क्रय समिति का गठन, चनपटिया एवं रामनगर सरकारी अस्पताल में महिला डॉक्टर की उपलब्धता, पक्की सड़क का निर्माण, नहरों की सफाई, अस्थायी तथा स्थायी अतिक्रमण हटाने आदि विषय पर अपनी बातों को रखा. बैठक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि बैठक में अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा उठाये गये प्रत्येक विषयों को गंभीरता से लिया जायेगा. दिये गये दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के लिए सार्थक प्रयास किया जायेगा. बैठक में निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया सहित अन्य माननीय 20 सूत्री के सदस्यगण सहित पुलिस अधीक्षक, डाॅ शौर्य सुमन, सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन