ePaper

Bettiah:सीमा सहित थाना क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी व बिहार पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

Updated at : 10 May 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah:सीमा सहित थाना क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर एसएसबी व बिहार पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव को लेकर हर सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही तनाव को लेकर हर सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस सहित एसएसबी को सीमा सहित अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को जागरूक करते हुए हर प्रकार के गतिविधि पर पैनी नजर रखने की हिदायद दी की गयी है. लोगों में भयमुक्त माहौल को कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार को एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज और वाल्मीकिनगर पुलिस ने संयुक्त पेट्रोलिंग की. जिसमें पुलिस जवान का नेतृत्व पीएसआई ऋतु रानी और एसएसबी का नेतृत्व एएसआई यशवंत सिंह ने किया. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देश पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी के बीच लोगों को जागरूक करने और भयमुक्त माहौल कायम करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की गयी है. साथ ही बताया कि लोगों को सचेत करते हुए सावधान रहने को कहा गया है और बताया गया है कि किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर गलत अफवाह प्रसारित किए जाने पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. अगर ऐसी अफवाह फैलाई जाती है तो उसकी सूचना एसएसबी या पुलिस को दें. कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु कहीं भी दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे. अफवाह पर ध्यान न दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन