ePaper

शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, मां बनने पर शादी से इंकार

Updated at : 14 Jun 2024 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, मां बनने पर शादी से इंकार

नगर के एक मुहल्ले की 15 वर्षीय नाबालिग का भौजाई के भाई शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर के एक मुहल्ले की 15 वर्षीय नाबालिग का भौजाई के भाई शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. बाद में जब वह गर्भवती हो गयी और बेटे को जन्म दिया तो युवक मासूम को उसके हाल पर छोड़ कर फरार हो गया. यहीं नहीं जब मासूम के परिजन युवक से शादी करने की बात कहने गये तो उनके साथ मारपीट की गयी और उन्हे झुठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी भी दी गयी. इस मामले में अब मासूम की मां ने शिकारपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. एफआइआर में उसने बताया है कि मैनाटांड़ थाना के लिपनी गांव निवासी मन्नु राय 22 वर्ष ने उसकी बेटी के साथ शादी का झांसा देकर नाजायज संबंध बनाता था और कहता था कि वो जब भी शादी करेगा तो उसकी बेटी से. उसके पिता रंभू राय और रंभू की पत्नी भी उसकी बेटी से बराबर बात करते थे. इस बीच जब उसकी बेटी गर्भवती हो गयी तो उसने एक पुत्र को जन्म दिया. सभी उसे शादी कर घर ले जाने की बात कहने लगे. इधर आठ जून की सुबह नौ बजे सभी उसके घर आये और कहने लगे कि वे उसकी बेटी को घर नहीं ले जायेंगे, उसे जहां जाना है वो जाये. शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. मन्नु राय, उसके पिता रंभू राय समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है. आरोपितो को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन