पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त से किया पेट्रोलिंग मार्च, लोगों को सजग व सतर्क रहने का दिया निर्देश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 May 2025 6:29 PM

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक हमले को देखते हुए भारत सीमा बॉर्डर को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देखते हुए कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

विज्ञापन

बगहा. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 टूरिज्म के निर्मम हत्या के जवाब में भारत सैन्य सैनिकों द्वारा पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक हमले को देखते हुए भारत सीमा बॉर्डर को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर देखते हुए कड़ी चौकसी बरती जा रही है. साथ ही सभी को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में गोबरहिया थाना क्षेत्र में अंचल पुलिस निरीक्षक रामनगर तथा संबंधित थानाध्यक्ष रामानंद साह एवं एसएसबी के अधिकारी व जवानों द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग किया गया. वही लोगों को अलर्ट मोड में रहते हुए सभी को जागरूक रहने का निर्देश दिया गया. एसपी ने आम लोगों से भी अपील किया कि यदि क्षेत्र कोई अनजान व्यक्ति दिखे या कोई ऐसा वस्तु जो संदिग्ध दिखे तो पहले स्थानीय पुलिस व एसएसबी के अधिकारी को सूचित करें. ताकि समय रहते समस्या का निराकरण किया जा सके. बता दें कि गोबरहिया थाना क्षेत्र होते हुए मुख्य सड़क से पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के साथ एसएसबी के अधिकारी व जवान संयुक्त रूप से शामिल रहकर रामनगर थाना क्षेत्र पहुंच मुख्य सड़क होते शहर में भी पेट्रोलिंग मार्च किये. मौके पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी तथा एसएसबी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन