एक गाय एवं दो बछड़ा सहित पिकअप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Dec 2025 6:25 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमरबारी पीपी तटबंध के समीप छापेमारी कर एक गाय एवं दो बछड़ा सहित पिकअप वैन को जब्त किया है.

विज्ञापन

भितहा. स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमरबारी पीपी तटबंध के समीप छापेमारी कर एक गाय एवं दो बछड़ा सहित पिकअप वैन को जब्त किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पिकअप वैन पर कुछ पशु तस्करी के लिए जा रहा है. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ सेमरबारी में छापेमारी किया गया. जहां पिकअप वैन पर लदे तीन मवेशी के साथ चौतरवा थाना के बसंतपुर गांव निवासी डब्लू उर्फ बरकत आलम को गिरफ्तार कर लिया गया. वही मवेशी एवं पिकअप को जब्त कर थाने लाया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में थाना में कांड संख्या 173/25 दर्ज कर गिरफ्तार पशु तस्कर को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पशु तस्कर से पूछताछ के क्रम में इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों को भी पहचान कर लिया गया है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन