पॉस्को एक्ट, हत्या व विभिन्न मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तारी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 Jul 2025 6:07 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पॉस्को एक्ट, हत्या व कुर्की कांडों में नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पॉस्को एक्ट, हत्या व कुर्की कांडों में नौ अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 42 वारंटों का निष्पादन किया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस जिला में विधि व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. ताकि क्षेत्र में अमन चैन के साथ शांति व्यवस्था कायम रहे. इसी क्रम में चलाए गए वाहन जांच अभियान में यातायात समेत विभिन्न थाना की पुलिस ने कुल 519 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 83 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. जबकि पुलिस ने पॉस्को एक्ट में 2 ,हत्या मामले में 2 तथा कुर्की समेत विभिन्न मामले में 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी किया है. एसपी ने बताया कि गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए जिले में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है. वहीं शराब तस्कर व शराबियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस निरंतर अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन