युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसी भावनाओं को भी जागृत करेगा खेल : डॉ. संजय

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 21 Dec 2025 10:28 PM

विज्ञापन

स्थानीय महाराजा स्टेडियम में रविवार को सुबह सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

— महाराजा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, आयोजित हुई दर्जनों प्रतियोगिताएं बेतिया . स्थानीय महाराजा स्टेडियम में रविवार को सुबह सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ. यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट की भावना से प्रेरित होकर युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया. स्टेडियम उत्साह और जोश से सराबोर हो उठा, जब सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. इसके बाद मशाल प्रज्वलन, नारियल फोड़कर मैदान की पूजा और खिलाड़ियों की भव्य परेड ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया. इस महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और योग सहित कई खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई. सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिनकी परेड ने दर्शकों का मन मोह लिया. सांसद डॉ. संजय जायसवाल और आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सभी प्रतिभागियों से परिचय लिया और उन्हें प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद, चनपटिया के पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, प्रतीक एडविन शर्मा, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार, मनु बाबू कुशवाहा, मनोज सिंह, रवि सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस महोत्सव से जिले में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्रतिभागियों के प्रशस्ति पत्र फिट इंडिया वेबसाइट पर अपलोड होने के सात दिनों के अंदर संबंधित प्रखंड कार्यालय से उपलब्ध कराए जाएंगे. यह आयोजन न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसी भावनाओं को भी जागृत करेगा. स्टेडियम में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों की तालियां इस बात की गवाह बनीं कि बेतिया का युवा वर्ग खेल के प्रति कितना उत्साहित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन