Ramayana में रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर इम्तियाज अली का रिएक्शन, बोले- ये किरदार उनकी जिंदगी बदल सकता है

रामायण पर इम्तियाज अली, फोटो- इंस्टाग्राम
इम्तियाज अली ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा बयान दिया है. निर्देशक का मानना है कि भगवान राम का किरदार निभाना रणबीर कपूर के लिए बेहद खास और जीवन बदलने वाला अनुभव साबित हो सकता है.
Ramayana: फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने हाल ही में रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. इम्तियाज का कहना है कि वह बड़े पर्दे पर रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर की एक्टिंग और उनकी सोच पर गहरा असर डाल सकता है.
“रणबीर अपने किरदार को पूरी तरह महसूस करते हैं”
इम्तियाज अली का मानना है कि भगवान राम का किरदार निभाना सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा अनुभव है जो किसी कलाकार को अंदर से बदल सकता है. Filmibeat से बातचीत में उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ऐसे एक्टर हैं जो अपने किरदार को पूरी तरह महसूस करते हैं और उससे बहुत कुछ सीखते भी हैं.
‘मैं वापस आऊंगा’ डायरेक्टर ने आगे कहा कि भगवान राम जैसा महान किरदार निभाने से रणबीर कपूर को बहुत कुछ सीखने और समझने का मौका मिलेगा. उनके मुताबिक, रणबीर अपने किरदारों को सिर्फ निभाते नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपने अंदर उतार लेते हैं. यही वजह है कि यह भूमिका उनके लिए बेहद खास साबित हो सकती है.
इंसानी नजरिए से दिखेगी राम की कहानी
निर्देशक का मानना है कि दर्शकों को भगवान राम के किरदार को एक मानवीय और इमोशनल नजरिए से देखने का मौका मिलेगा. रणबीर कपूर की अभिनय शैली इस किरदार को और भी खास बना सकती है.
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है. हाल ही में फिल्म की एक खास झलक अंतरराष्ट्रीय मंच CinemaCon में भी दिखाई गई थी.
फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अमिताभ बच्चन और कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? शेखर कपूर की बात ने बढ़ाई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










