प्रशासनिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बगहा में मदरसा बोर्ड की फोकानिया व मौलवी परीक्षा शुरू

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 6:56 PM

विज्ञापन

बिहार मदरसा बोर्ड, पटना द्वारा आयोजित फोकानिया एवं मौलवी की परीक्षा सोमवार से बगहा में कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई.

विज्ञापन

बगहा. बिहार मदरसा बोर्ड, पटना द्वारा आयोजित फोकानिया एवं मौलवी की परीक्षा सोमवार से बगहा में कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हो गई.परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त संपन्न कराने के लिए बोर्ड एवं जिला प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं. मदरसा बोर्ड द्वारा बगहा में परीक्षा संचालन के लिए दो अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.प्लस टू डीएम एकेडमी, बगहा एक में मौलवी की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगहा-एक में फोकानिया की परीक्षा ली जा रही है.प्लस टू डीएम एकेडमी, बगहा-एक के प्राचार्य राकेश कुमार यादव ने बताया कि परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में अरबी तथा द्वितीय पाली में उर्दू विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई .वहीं प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बगहा-एक के प्राचार्य डॉ. आनंद मोहन ने जानकारी दी कि उनके परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में अरबी एवं द्वितीय पाली में फारसी विषय की परीक्षा आयोजित की गई .दोनों प्राचार्यों ने बताया कि परीक्षा 19 से 25 जनवरी तक चलेगी. वही मदरसा बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक ली जा रही है.साथ ही सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 15 मिनट पूर्व अपने-अपने परीक्षा कक्ष में उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से कदाचार रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं.परीक्षा केंद्रों पर सघन निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन