Bettiah : अपहरण के छह माह बाद तमिलनाडू से अपहृता बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 21 Dec 2025 10:32 PM

विज्ञापन

विगत छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक सोलह वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया था.

विज्ञापन

नौतन . विगत छह माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक सोलह वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया था. इस क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु से अपहृता को बरामद करते हुए आरोपी अपहर्ता को भी दबोच लिया है. इस मामले में किशोरी की मां ने खड्डा रहीमपुर के शहबाज खां को नामजद बनाते हुए थाने में कांड अंकित कराई थी. साथ ही शौच करने जाने के दौरान किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाया है. केश की अनुसंधानकर्ता दारोगा पुजा कुमारी ने बताया कि विगत छह माह काफी तलाश करने के बाद पता चला कि दोनों तमिलनाडु में रह रहे हैं, जहां पहुंचकर तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया गया. वहां से दोनों को पुलिस अभिरक्षा में लाकर पूछताछ के बाद मेडिकल जांच कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन