Bettiah : एससी एसटी एक्ट में पूर्व उप प्रमुख गिरफ्तार
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 21 Dec 2025 10:25 PM
पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मझौलिया . पुलिस ने थाना क्षेत्र के गुदरा गांव निवासी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख नंदकिशोर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि एससी-एसटी एक्ट एवं भूमि से संबंधित प्राथमिकी दर्ज किया गया है. प्राथमिकी के आधार पर पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर राजा बाजार से गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में थाना क्षेत्र के गुदरा पंचायत निवासी विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र धनंजय कुमार ने आवेदन दिया था. आरोप लगाया है कि नंदकिशोर यादव ने गलत और जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










