मारपीट व छिनतई मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी निवासी बृजेश कुशवाहा ने थाने में आवेदन देकर लक्ष्मीपुर गांव के पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज, जेब से पैसा निकालने एवं हाथ से सोने की अंगूठी निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है.
वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी निवासी बृजेश कुशवाहा ने थाने में आवेदन देकर लक्ष्मीपुर गांव के पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली गलौज, जेब से पैसा निकालने एवं हाथ से सोने की अंगूठी निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 10 मई को वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से लक्ष्मीपुर चंपा माई स्थान पर एक शादी समारोह में गया था. जहां क्रिकेट खेल रहे कुछ लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ दिया. वही मना करने और समझाने पर प्रदुमन राम उर्फ मंजीरा राम, रंजीत राम, संजीत राम, दारा राम और सोना देवी सभी निवासी लक्ष्मीपुर द्वारा उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करते हुए जेब से पांच हजार रुपये नकद और हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना में कांड संख्या 50/25 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




