सार्वजनिक सड़क अतिक्रमण मामले में डीएम ने दिया जांच का आदेश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 May 2025 6:49 PM

विज्ञापन

नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 के मिश्रा मार्ग रोड पर बने अधूरे सड़क पर अतिक्रमण मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम दिनेश कुमार राय ने जांच का आदेश दिया है.

विज्ञापन

बेतिया. नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 के मिश्रा मार्ग रोड पर बने अधूरे सड़क पर अतिक्रमण मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम दिनेश कुमार राय ने जांच का आदेश दिया है. स्थानीय निवासी असर्फी प्रसाद ने इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय से की है. असर्फी प्रसाद ने बताया कि सड़क पर ईंट की पक्की दीवार खड़ी कर दी गई है. इससे मोहल्ले के लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है. यह सड़क शिवगंज चौक से महात्मा गांधी मार्ग को जोड़ती है. नगर परिषद नरकटियागंज ने इस सड़क का निर्माण कराया था. सड़क का निर्माण अधूरा है. इसी अधूरी सड़क पर कतिपय लोगों ने कब्जा कर लिया है. दोनों कोराड मुहल्ला, वार्ड नंबर 16 के निवासी हैं. शिकायतकर्ता ने बताया है कि इससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. मोहल्ले के लोग इस रास्ते से रोजाना आते-जाते हैं. अब रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है. असर्फी प्रसाद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए. सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए. ताकि लोग फिर से इस रास्ते का उपयोग कर सकें. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन