थरुहट कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों में सब्जी बीज का हुआ वितरण

स्थानीय प्रखंड अंतर्गत परसौनी पंचायत के बखरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में थरुहट कृषि प्रोत्साहन योजना के तत्वावधान में सैकड़ों किसानों को बीज वितरित किया गया.
रामनगर. स्थानीय प्रखंड अंतर्गत परसौनी पंचायत के बखरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में थरुहट कृषि प्रोत्साहन योजना के तत्वावधान में सैकड़ों किसानों को बीज वितरित किया गया. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक नीरज पाठक और उप मुखिया सुधाकर उपाध्याय ने किसानों को नि:शुल्क सब्जी के बीज दिए. इसका उद्देश्य किसानों को उक्त योजना द्वारा आर्थिक रूप से सहयोग करना रहा. इस संबंध में उप मुखिया ने बताया कि करीब ढाई सौ किसानों को थरुहट कृषि प्रोत्साहन योजना के तहत सब्जियों के उन्नत प्रभेदों के बीज वितरण किए गए. जिससे ऐसे किसान अपनी खेती गृहस्थी सुधारकर बढ़िया आय प्राप्त करें. ताकि भविष्य में वे आत्मनिर्भर बन सके. थरुहट समाज के लोगों में नि:शुल्क बीज वितरण किया गया. मौके पर किसान जयनारायण महतो, मनोरंजन महतो, रितेश महतो, शकुंतला देवी, विजय महतो आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




