Bettiah: चुनाव में तकनीकी टूल्स के उपयोग पर की गयी विस्तृत चर्चा

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 10 May 2025 9:28 PM

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के के लिए जिले के सभी बीएलओ का विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शुरू किया गया है.

विज्ञापन

बेतिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के के लिए जिले के सभी बीएलओ का विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शुरू किया गया है. चुनाव आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश पर जिले के 8 बेतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शनिवार से आरंभ किया गया. यह प्रशिक्षण इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट द्वारा प्रशिक्षित विधानसभा क्षेत्र स्तरीय मास्टर ट्रेनर के मार्गदर्शन में हो रहा है. नई दिल्ली से प्रशिक्षित बीएलओ को एएलएमटी का नाम दिया गया है. बेतिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीएलओ को उनके कार्यों, कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ, निष्पक्ष और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है. प्रशिक्षण सत्र में बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया सहित सभी आवश्यक जानकारी दी गयी. साथ ही निर्वाचन से संबंधित नवीनतम दिशा-निर्देशों एवं तकनीकी टूल्स के उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस प्रशिक्षण से सभी बीएलओ आगामी निर्वाचन कार्यों को और अधिक प्रभावशाली ढंग से संपन्न करेंगे. आज के प्रशिक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी डा. विनोद कुमार के अलावे नगर निगम के उप नगर आयुक्त, अवर निर्वाचन पदाधिकारी यशलोक, डीइओ संतोष कुमार आदि भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन