दुकान का ताला तोड़ चावल चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 9:58 PM
शहर के ब्लॉक चौक से चनपटिया की ओर जाने वाले सड़क पर स्थित चावल की दुकान का ताला चोरों ने तोड़कर 102 बोरा चावल की चोरी कर ली है.
लौरिया . शहर के ब्लॉक चौक से चनपटिया की ओर जाने वाले सड़क पर स्थित चावल की दुकान का ताला चोरों ने तोड़कर 102 बोरा चावल की चोरी कर ली है. घटना बीते शनिवार रात की है. चावल दुकान के आसपास दर्जनों दुकानों सहित कई रिहायशी घरें हैं. इधर दुकान मालिक ने इसकी सूचना और आवेदन स्थानीय थाना को दी है. जिसमें बेलवा लखनपुर पंचायत के बेलवा निवासी और आवेदक सुजीत कुमार गुप्ता ने आवेदन में कहा है कि वह और उसके दो अन्य मित्र चुनचुन तथा ललित कुमार संयुक्त रूप से पार्टनरी में चावल का कारोबार करते हैं. बीते शनिवार की रात में करीब डेढ़ बजे उन्हें जानकारी मिली कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला खुला हुआ है. दुकान पर पहुंचने पर देखा गया कि सारे चावल की बोरियां गायब हैं. दुकान में रखा 102 बोरा चावल गायब हैं. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










