बेतिया: 45 पंचायतों में आज ‘सहयोग शिविर’, गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान

Updated:
विज्ञापन
Bettiyah News Paschim champaran sahyog shivir 45 panchayats district administration bettiah news

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bettiyah News: 45 पंचायतों में आज दूसरे चरण का ‘सहयोग शिविर’ आयोजित होगा. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर अधिकारी गांवों में जाकर पेंशन, बिजली, राशन और राजस्व जैसी समस्याओं का तत्काल निपटारा करेंगे. पढ़े पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

Bettiyah News: आम जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जमीन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिम चम्पारण जिले में मंगलवार को दूसरे चरण का ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किया जा रहा है. जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल के तहत जिले के सभी प्रखंडों की चुनिंदा 45 पंचायतों में यह विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी खुद मौजूद रहकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनेंगे और उनके आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे.

इन महत्वपूर्ण विभागों पर रहेगा मुख्य फोकस

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को ब्लॉक और जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाना है. शिविर में मुख्य रूप से राजस्व (भूमि सुधार), सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली (राशन कार्ड), शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जनसमस्याओं की सुनवाई होगी. सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे मौके पर ही मामलों का निपटारा करें और जटिल मामलों के लिए समय सीमा तय करें.

बगहा से बेतिया तक इन पंचायतों में सुनवाई

जिले के सभी प्रमुख प्रखंडों में पंचायतों का चयन किया गया है. इसमें बगहा-1 की सिंगड़ी पिपरिया, बगहा-2 की नौरंगिया दरदरी, बैरिया की लौकरिया, नौतन की धूमनगर, और मझौलिया की सरिसवा जैसी पंचायतें शामिल हैं. इसके अलावा चनपटिया, योगापट्टी, लौरिया, नरकटियागंज, गौनाहा, मैनाटांड़, सिकटा, रामनगर, ठकराहा, मधुबनी, भीतहा और पिपरासी प्रखंड की चयनित पंचायतों में भी सुबह से अधिकारी जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए मुस्तैद रहेंगे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन