Bihar Crime: बिहार के बेतिया में महिला की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची FSL की टीम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Feb 2025 11:01 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृत महिला की पहचान 28 वर्षीय रिजवाना खातून के रूप में की गई है. मौके पर FSL की टीम पहुंचकर जांच कर रही है.
Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृत महिला की पहचान 28 वर्षीय रिजवाना खातून के रूप में की गई है. जो सड़किया टोला निवासी मुस्तका गद्दी की पत्नी थीं. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटनास्थल पर बुलाया गया FSL की टीम
नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है. पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: क्या राजनीति में एंट्री मारेंगे शिवदीप लांडे? उनकी ये लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई हलचल…
पुलिस ने क्या कहा?
एसडीपीओ ने बताया है कि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










