Bagaha: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली वैन, टीचर और दर्जनभर बच्चे घायल, GMCH रेफर

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News ramnagar bagaha school van accident teacher students injured gmch

प्रतीकात्मक फोटो

Bagaha News: बगहा के रामनगर में गुरुवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल का वैन पलटने से शिक्षिका और 12 बच्चे घायल हो गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तौलहा और दिउलिया गांव के बीच एक प्राइवेट स्कूल का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस भीषण हादसे में वाहन पर सवार एक महिला शिक्षिका समेत करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े.

जीएमसीएच बेतिया किए गए रेफर

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने बच्चों और शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है. घायल शिक्षिका के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई बच्चों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर की आशंका है.

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में बच्चों के परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है. प्राथमिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज रफ्तार और चालक द्वारा संतुलन खोना बताया जा रहा है. रामनगर थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन