Bettiah News: जीएमसीएच में अब नहीं भटकेंगे मरीज: डिस्प्ले पर दिखेगा डॉक्टरों का ओपीडी रोस्टर

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News gmch bettiah opd ipd doctor duty roster display patient facility news

जीएमसीएच की तस्वीर

Bettiah News: जीएमसीएच में अब मरीजों की सुविधा के लिए डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक किया जाएगा. ओपीडी और आईपीडी में डिस्प्ले बोर्ड पर डॉक्टरों के नाम और समय की जानकारी मिलेगी, जिससे मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जानकारी साझा करने के लिए सभी विभागों में रोस्टरवार ड्यूटी चार्ट सार्वजनिक करने की पहल शुरू की है. अब ओपीडी और आईपीडी दोनों जगहों पर विभागवार डॉक्टरों की सूची प्रदर्शित की जाएगी. इससे मरीजों को यह पता चल सकेगा कि किस समय कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद हैं.

भटकने और विवादों से मिलेगी मुक्ति

अक्सर देखा जाता है कि संबंधित डॉक्टर की जानकारी न होने के कारण परिजनों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, जिससे समय की बर्बादी होती है. खासकर गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाती है. नई व्यवस्था के तहत मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और हड्डी रोग जैसे प्रमुख विभागों के बाहर स्पष्ट ड्यूटी चार्ट लगाया जाएगा. इसमें डॉक्टर का नाम, पद और समय अंकित होगा. अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि कर्मचारियों और परिजनों के बीच होने वाले विवादों में भी कमी आएगी.

इमरजेंसी सेवाओं की भी मिलेगी जानकारी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ओपीडी के साथ-साथ वार्डों (आईपीडी) में भी डॉक्टरों की जानकारी उपलब्ध रहेगी. आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों का विवरण भी प्रदर्शित किया जाएगा. इस कदम से अस्पताल की कार्यप्रणाली बेहतर होगी और मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन