Bettiah News: 48 लाख की धोखाधड़ी में बस्ठा का युवक गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 14 May 2026 5:30 PM

विज्ञापन

48 लाख की धोखाधड़ी में युवक गिरफ्तार,

Bettiah News:बेतिया के मैनाटांड में राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी वसीम अख्तर को गिरफ्तार किया है. जयपुर में बुजुर्ग से जमीन के नाम पर हुई ठगी के तार बिहार से जुड़े मिलने पर यह गिरफ्तारी हुई.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. मैनाटांड थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव में राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मुर्तुजा अंसारी के पुत्र वसीम अख्तर उर्फ गोलू के रूप में हुई है. उस पर जयपुर में एक बुजुर्ग से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है.

​जयपुर में बुजुर्ग से ठगे थे 48 लाख रुपये

​जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़ा है. जयपुर में एक बुजुर्ग व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर करीब 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी. ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने जयपुर के संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. राजस्थान पुलिस मामले की तकनीकी जांच कर रही थी, जिसमें आरोपी वसीम अख्तर का लिंक बेतिया के मैनाटांड से मिला.

​पुलिस की संयुक्त कार्रवाई और गिरफ्तारी

​जांच के आधार पर राजस्थान पुलिस की टीम बेतिया पहुंची. मैनाटांड थानाध्यक्ष बब्लू यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से बस्ठा गांव में दबिश दी गई और आरोपी वसीम को उसके घर से पकड़ लिया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जयपुर रवाना हो गई है. इस गिरफ्तारी के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि कैसे गांव का युवक इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का हिस्सा बना.

बेतिया के इनरवा से अमित सागर की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन