बिहार के इस जिले से चलेगी Bharat Gaurav Train, सिर्फ इतने रुपये में कर सकेंगे 5 तीर्थस्थलों के दर्शन, जानें डिटेल्स
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Feb 2025 3:06 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Bharat Gaurav Train: बिहार से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए पहली बार भारत गौरव पर्यटन ट्रेन 27 मार्च को बेतिया से खुलेगी. इस ट्रेन में एक साथ 600 लोग ट्रेन से जा सकेंगे. आइये जानते हैं यात्रा के दौरान क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
Bharat Gaurav Train: बिहार कश्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. अगर आप अपने परिवार या दोस्त के साथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहते हैं तो बिहार के बेतिया से 27 मार्च को खुलने वाली ट्रेन का टिकट ले सकते हैं. भारत गौरव पर्यटन ट्रेन रेलवे स्टेशन से खुलेगी. इस ट्रेन में एक साथ 600 लोग यात्रा कर सकेंगे.
इन स्टेशनों से श्रधालुओं को लेकर रवाना होगी
बेतिया से खुलने के बाद भारत गौरव पर्यटन ट्रेन सुगौली, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से यात्रियों को लेकर रवाना होगी.
कहां-कहां का दर्शन कर सकेंगे यात्री?
भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से यात्री श्रीशैलम के मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम में श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर और कन्याकुमारी का दर्शन करेंगे. 27 मार्च को खुलने के करीब 10 दिन बाद यह ट्रेन सात अप्रैल को वापस बेतिया लौटे आएगी. बता दें कि भारतीय रेलवे पहली बार बिहार से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चला रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बुकिंग शुरू, जानें रेट
बिहार जोन के IRCTC के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने भारत गौरव पर्यटन ट्रेन के बारे में बताया कि इसमें दो श्रेणी उपलब्ध है. स्लीपर क्लास के लिए 22 हजार 528 रुपया प्रति यात्री देने होंगे. 3 एसी क्लास के लिए प्रति यात्री 38 हजार310 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. जिस यात्री के पास जिस श्रेणी का टिकट उपलब्ध होगा उस यात्री को उसी अनुसार वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल और बस सेवा उपलब्ध कराया जाएगी. राजेश कुमार ने यह भी बताया कि सभी कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी और टूर एस्कॉर्ट साथ में रहेंगे. एसी और नॉन एसी दोनों में बुकिंग शुरू हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें: पेशेवर अपराधी के प्यार में पत्नी ने ही करायी बिजलीकर्मी की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










