बेतिया: बड़े भाई की हत्या में छोटे भाई को उम्रकैद, मां की गवाही से हुआ दोष साबित

AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो
बेतिया में बड़े भाई की हत्या के मामले में अदालत ने छोटे भाई इम्तियाज आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामले में मां की गवाही अहम साबित हुई. पढ़ें पूरी खबर…
बेतिया कोर्ट से मनोज कुमार राव की रिपोर्ट
Bettiah News: बेतिया में बड़े भाई की हत्या के मामले में अदालत ने छोटे भाई इम्तियाज आलम को उम्रकैद की सजा सुनाई है. दोषी इम्तियाज आलम काली बाग थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ले का रहने वाला है.
2022 में हुई थी हत्या की वारदात
जानकारी के अनुसार 21 जून 2022 को पारिवारिक विवाद के दौरान इम्तियाज आलम ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया था.
हमले में गंभीर रूप से घायल बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.
मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
हत्या के बाद मृतक की मां ने काली बाग थाना में अपने छोटे बेटे इम्तियाज आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए. बाद में आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया.
गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार
मामले की सुनवाई के दौरान मृतक की मां की गवाही सबसे अहम साबित हुई. अदालत ने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इम्तियाज आलम को दोषी करार दिया.
सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










