बेतिया: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में रोमांच, पर्यटकों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News valmikinagar tiger reserve jungle safari leopard spotted by tourists

जंगल में घूमता तेंदुआ

Bettiah News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने अचानक एक तेंदुआ आ गया . तेंदुए को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे . इसके साथ ही उन्होंने भालू, हिरण और ऐतिहासिक मंदिरों का भी दीदार किया.पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में इन दिनों पर्यटकों को प्रकृति और वन्यजीवों का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है . पटना से अपने परिवार के साथ घूमने पहुंचीं रितु आर्या के लिए सोमवार का दिन बेहद यादगार बन गया . जब वे जंगल सफारी का आनंद ले रही थीं, तभी मोटर अड्डा क्षेत्र के पास झाड़ियों से निकलकर एक तेंदुआ अचानक उनकी जिप्सी के सामने आ गया . तेंदुए को इतने करीब देखकर पर्यटक एक पल के लिए सहम गए, लेकिन अगले ही पल उनका रोमांच चरम पर था . पर्यटकों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में भी कैद किया .

सफारी के दौरान दिखे कई वन्यजीव, गंडक बराज ने भी मोहा मन

पर्यटकों ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान उन्हें भालू, हिरण, मोर और तेंदुए समेत कई वन्यजीवों को देखने का मौका मिला . हालांकि, तेंदुए का दीदार सबसे अलग और जादुई अनुभव था . वीटीआर की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण ने पर्यटकों का मन मोह लिया . जंगल सफारी के अलावा उन्होंने गंडक बराज और क्षेत्र के ऐतिहासिक व पौराणिक मंदिरों जैसे कालेश्वर मंदिर, जटाशंकर मंदिर और नर देवी मंदिर के भी दर्शन किए .

बोले रेंजर– पर्यटकों की संतुष्टि और सुरक्षा पहली प्राथमिकता

वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने कहा कि पर्यटकों की संतुष्टि और उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता है. वीटीआर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं .

बगहा से की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन