बेतिया:आठ दिन से बह रहा नल का पानी, गड्ढों में तब्दील हुई शान्तिनगर सड़क

Updated:
विज्ञापन
Bettiah News municipal corporation ujjain tola water leakage pipe broken road damaged

सड़क पर जमा नल से निकला पानी

Bettiah News: नगर निगम के उज्जैन टोला में पिछले आठ दिनों से नल-जल का पाइप टूटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. सड़क दलदल में तब्दील हो चुकी है और पार्षद न होने से कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: नगर निगम क्षेत्र के उज्जैन टोला से शान्तिनगर जाने वाले रास्ते में नल-जल योजना की बदहाल स्थिति ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वार्ड की गली में पिछले आठ दिनों से मुख्य पाइप लाइन टूटने के कारण लगातार पानी बह रहा है. स्थिति यह है कि हजारों लीटर शुद्ध पानी प्रतिदिन बर्बाद होकर नाले में जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क भी पूरी तरह जलमग्न और क्षतिग्रस्त हो चुकी है.

सड़क पर कीचड़ और जलजमाव, दुर्घटना की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बहते पानी से पूरी सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढे बन गए हैं. इस वजह से राहगीरों, खासकर पैदल चलने वाले बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगह सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे यहाँ हर समय दोपहिया वाहनों के फिसलने और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है.

पार्षद के पदच्युत होने से कोई सुनने वाला नहीं

स्थानीय निवासी फैयाज अहमद ने बताया कि पाइप टूटने की सूचना कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है. लोगों का दर्द है कि वार्ड के निगम पार्षद को पदच्युत किए जाने के बाद से क्षेत्र की जनसमस्याओं को देखने वाला कोई नहीं रह गया है.

इसी का नतीजा है कि पूरी व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है. स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से अविलंब पाइप लाइन की मरम्मत कराने और जल बर्बादी रोकने की मांग की है.

बेतिया से अवध किशोर तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन