बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 79 वारंटों का किया निष्पादन, 21 अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने 79 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विगत 24 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने 79 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि कांड में 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए सघन वाहन जांच में पुलिस ने 1 लाख 28 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. उन्होंने बताया कि बगहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. पटखौली थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वाल्मीकिनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. वही 27.5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. नौरंगिया थाना द्वारा शराब के कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. धनहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 तथा वारंट में 3 तथा शराब के कांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. भितहा थाना द्वारा वारंट में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 79 वारंट तथा 2 कुर्की का निष्पादन किया है. जिसमें 27 जमानतीय एवं अजमानतीय 52 शामिल है. वही दूसरी ओर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए गए वाहन जांच के क्रम में बगहा थाना द्वारा 12 हजार, पटखौली थाना द्वारा 2500 रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा 3 हजार, नौरंगिया थाना द्वारा 24 हजार, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 20 हजार, नदी थाना द्वारा 5 हजार, धनहा थाना द्वारा 8 हजार, भितहा थाना द्वारा 5 हजार, लौकरिया थाना द्वारा 4 हजार, सेमरा थाना द्वारा 1 हजार, चिउटहा थाना द्वारा 11 हजार, बथवरिया थाना द्वारा 6 हजार, यातायात थाना द्वारा 27 हजार समेत कुल 1 लाख 28 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन