ePaper

नरकटियागंज में 17 दिव्यांगों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 80 की हुई जांच

Updated at : 13 May 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज में 17 दिव्यांगों को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 80 की हुई जांच

राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को हर संभव सरकारी सुविधा मिल सके जहां सरकार प्रयासरत है, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी.

विज्ञापन

नरकटियागंज. राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को हर संभव सरकारी सुविधा मिल सके जहां सरकार प्रयासरत है, वहीं स्वास्थ्य महकमा भी. मंगलवार को इसका जीवंत प्रमाण अनुमंडलीय अस्पताल में देखने को मिला. दिव्यांगता जांच के दौरान जहां दिव्यांगों की जांच की बेहतर व्यवस्था की गयी थी वहीं उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो अस्पताल प्रशासन भी लगा रहा. दिव्यांगता जांच के दौरान कुल 80 लोगो की जांच की गयी. अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ संजीव कुमार ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के तहत विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच के दौरान कुल 80 लोगों की जांच की गयी है. इसमें 31 आंख से संबंधित दिव्यांग जनों को बेतिया रेफर किया गया. वहां उनकी जांच की जाएगी. वहीं पूर्व से जांच किये गए 17 दिव्यांगों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. जिन लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया उनमें सियरही की रीना कुमारी, हरनहिया की गोदावली कुमारी, गोलु यादव, नंदनी कुमारी, चक्की पकड़ी की नंदनी कुमारी, पुरैनिया की शिवानी कुमारी, खेखरिया के राज कुमार, गोपालपुर की सविता कुमारी, मंगरहरी के मोहिद अंसारी, हरदी टेढ़ा के मिथिलेश कुमार, गबनाहा के आदित्य सहनी, धोबहा टोला की कुसुमतारा खातुन, गौरीपुर मंझरिया के अफरोज आलम पकड़ी के लव कुमार आदि शामिल है. शिविर में डॉक्टर रजनीकांत, राजीव सिंह, बुनियादी केंद्र सदर के रामाकांत मिश्रा और बीआरसी से प्रतिनियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन