ePaper

Begusarai News : सड़क पर झाड़ू लगा रही महिला पर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत

Updated at : 13 Oct 2024 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : सड़क पर झाड़ू लगा रही महिला पर टूटकर गिरा बिजली का तार, मौत

Begusarai News : थाना क्षेत्र अंतर्गत बुचौली गांव में करंट लगने एक महिला की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बुचौली गांव में करंट लगने एक महिला की मौत हो गई. जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. मृत महिला की पहचान सोचित पासवान की 30 वर्षीया पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई. उक्त घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को अहले सुबह मृतक सोनी कुमारी अपने घर के सामने सड़क पर झाड़ू लगा रही थी कि अचानक विद्युत के खंभे से एक तार टूटकर गिर गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक को करीब आठ वर्षीय एक पुत्र व दो छोटी छोटी पुत्री है. ऊक्त घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. मृतक का पति परदेश में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है. ऊक्त जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, वार्ड सदस्य सुबोध महतों, उजो पासवान सहित दर्जनों लोगों ने उक्त घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग प्रशासन से किया है. इधर इसकी जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पवन कुमार के निर्देश पर गश्ती में निकले एसआई वीरेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन