Begusarai News : बरौनी रेल परिसर में प्रयागराज जाने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए लगाये गये टेंट व पंडाल

Begusarai News : बरौनी स्टेशन पर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने व आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है.
बरौनी. बरौनी स्टेशन पर कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने व आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. यही कारण है कि प्रयागराज स्टेशन को बरौनी से खुलने व बरौनी होकर गुजरना वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. प्रयागराज को जाने व प्रयागराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा एवं प्लेटफॉर्म पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल डीआरएम विवेक भूषण सूद के निर्देश पर बरौनी स्टेशन परिसर मुख्य टिकट घर के बायीं ओर होल्डिंग एरिया बनाया गया.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेल पुलिस पूरी तरह है मुस्तैद
इसमें टेंट, पंडाल, कुर्सी, दरी की व्यवस्था की गयी है, ताकि प्रयागराज जाने या कुंभ स्नान के बाद प्रयागराज से भारी संख्या में बरौनी जंक्शन पहुंचने वाले बच्चे, महिला पुरुष एवं वृद्ध श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर में भगदड़ की किसी भी संभावना को टाला जा सके. बरौनी आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेल विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह व्यवस्था की गयी है. साथ ही, उन्होंने बताया कि किसी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से समझौता नहीं किया जायेगा. बताते चलें कि बरौनी जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए रेल पदाधिकारी ने विशेष प्लानिंग की है और स्टेशन पर पदाधिकारियों की शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी दी गई है. वहीं केन्द्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह के रेल प्रतिनिधि भाजपा नेता केशव शाण्डिल्य ने कहा कि प्रयागराज जाने और वहां से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर बरौनी, बेगूसराय, सलोन, लाखो सहित अन्य छोटे बड़े स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है. रेल प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अपने कार्य में जुटी है. केन्द्रीय मंत्री खूद पूरे व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं. बताते चलें कि इससे पूर्व बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म पर रेल प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा को पूरी तरह मुस्तैद देखी गयी थी. वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कुंभ मेला में जाने के लिए स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य स्थान तक भेजना रेल प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके तहत बरौनी जंक्शन पर चुस्त दुरूस्त व्यवस्था की गई है. वहीं स्टेशन पर भगदड़ जैसी किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए बरौनी जंक्शन पर पूरा रेल प्रशासन हाइ अलर्ट है. बताते चलें कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर भीड़ नियंत्रण को लेकर बरौनी एवं बेगूसराय जंक्शन परत दो शिफ्ट में अधिकारी तैनात रहेंगे. प्रतिदिन अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती अगामी एक मार्च तक के लिए की गयी है. वहीं सोनपुर मंडल के अधिकारी ने स्थानीय स्टेशन के पदाधिकारी को विशेष निर्देश देते हुए कहा है कि अगर विशेष स्थिति में ट्रेन का प्लेटफार्म बदलना आवश्यक है तो लगातार उदघोषणा के साथ प्लेटफार्म पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के बाद ही प्लेटफार्म पर ट्रेन का प्लेसिंग करें.कटरा-कामाख्या व कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
गुरुवार को बरौनी जंक्शन स्थित पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 15656 कटरा कामख्या एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15621 कामख्या आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल रही.
गोंदिया एक्सप्रेस 13 घंटे, तो राजधानी छह घंटे लेट
वहीं ट्रेन संख्या 15232 गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस 13 घंटा ट्रेन, ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10 घंटा ट्रेन, ट्रेन नंबर 12423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा, ट्रेन नंबर 22450 नई दिल्ली गौहाटी पूर्वोत्तर एक्सप्रेस ट्रेन 06 घंटा, ट्रेन नंबर 02564 नई दिल्ली बरौनी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन 03 घंटा, ट्रेन नंबर 09525 हापा नाहरलगुन एक्सप्रेस ट्रेन 02 घंटा 30 मिनट लेट से गुरुवार को देर शाम 05 बजे तक चल रही है. उक्त कैंसिल ट्रेन एवं घंटों विलंब से कई प्रमुख ट्रेनों के चलने के कारण कुंभ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उक्त ट्रेन से प्रयागराज की यात्रा करने वाले श्रद्धालु नियत समय पर बरौनी स्टेशन तो पहुंच गए लेकिन कैंसिल व लेट ट्रेन होने के कारण अन्य ट्रेन से यात्रा करने के इंतजार और जुगत में देखे गये. वहीं इस दौरान आरपीएफ पुलिस पदाधिकारी को प्लेटफार्म सहित पूरे रेल परिसर में हेंड माइक से यात्री को लगातार जागरूक करने का कार्य कर रही है. कुंभ स्नान के लिए बरौनी जंक्शन से यात्रा करने वाले रेखा देवी, मनीष कुमार, सिंकु मिश्रा, बिरजू पासवान आदि ने स्टेशन परिसर में रेल प्रशासन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया.ड्रोन कैमरे से हो रही बरौनी जंक्शन की निगहबानी
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने कहा कि यात्री की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए रेल पुलिस सीसी कैमरा और ड्रोन कैमरा की मदद ली जा रही है. प्लेटफार्म और ट्रेन में सुविधापूर्वक यात्रियों को बैठाने तक की व्यवस्था रेल पुलिस ने किया है. वृद्ध, विकलांग एवं महिला के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. ट्रेन के अंदर या प्लेटफार्म या फिर टिकट काउंटर पर किसी प्रकार की भगदड़ एवं हाथापाई की नौबत न आये इसके लिए आरपीएफ महिला, पुरूष जवान एवं डाॅग स्क्वायड की टीम चप्पे चप्पे पर तैनात किये गये हैं. सुरक्षा एवं यात्री सुविधा को लेकर लगातार उद्घोषणा के माध्यम से यात्री को जागरूक किया जा रहा है. चिकित्सा एवं हेल्प लाइन की सुविधा 24 घंटा दी जा रही है. इधर बरौनी जंक्शन पर पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ सिविल पुलिस बल अलर्ट मोड पर हैं. और प्रयागराज की ओर बरौनी से होकर जाने व बरौनी से खुलने वाली सभी ट्रेन का स्टेशन पर तैनात संयुक्त पुलिस टीम ट्रेनों में चेकिंग कर यात्रियों को लाइन में लगाकर चढ़ाने की व्यवस्था में है. ताकि यात्री को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही, रेल पदाधिकारी के निर्देश पर अचानक ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलने पर भी रोक लगायी गयी है. विशेष परिस्थिति में ट्रेन के प्लेटफार्म बदलने की उदघोषणा कम से कम आधा घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया है. वहीं ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी को श्रद्धालुओं के साथ यात्रा के दौरान मित्रवत व्यवहार करने कि निर्देश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




