बेगूसराय: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतका के परिजनों ने लगाया दहेज और हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
मृतक नव विवाहिता का फाइल फोटो,व परिजन ग्रामीण व जांच करते पुलिस प्रशासन | Prabhat Khabar Network

मृतक नव विवाहिता का फाइल फोटो,व परिजन ग्रामीण व जांच करते पुलिस प्रशासन | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के सूरो गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर तीन पंचायत के सूरो गांव (वार्ड संख्या 13) में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका की पहचान सूरो गांव निवासी सुबोध कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी के रूप में की गई है.

बारिश के दौरान खिड़की बंद करने गई सास ने देखा शव

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे. सोमवार तड़के जब बारिश होने लगी, तो मृतका की सास सीता देवी कमरे की खिड़की बंद करने बहु के कमरे में गईं. वहां उन्होंने अपनी बहु को पंखे से लटका हुआ पाया. इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को खबर दी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कार्यरत अपने बेटे सुबोध कुमार तथा बछवाड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

मायके वालों ने लगाया हत्या और उत्पीड़न का आरोप

घटना की खबर पाकर खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र (रहिमपुर गांव) से मृतका की मां गायत्री देवी अपने परिजनों के साथ पहुंचीं. मृतका की मां ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है. उन्होंने बताया कि सीमा की शादी 7 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे और संतान न होने का ताना देकर दूसरी शादी करने की धमकी देते थे.

पति RPF में तैनात, बीएड की पढ़ाई कर रही थी मृतका

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मृतका का पति सुबोध कुमार RPF में कार्यरत है और वर्तमान में ओडिशा के पूरी में पदस्थापित है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबोध अपनी पत्नी को आगे पढ़ा रहा था और सीमा बीएड (B.Ed) सेकेंड पार्ट की छात्रा थी, जो हाल ही में पटना से परीक्षा देकर लौटी थी. जहां मायके वाले इसे दहेज हत्या बता रहे हैं, वहीं ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या करार दे रहा है.

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की जानकारी देते हुए बछवाड़ा थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों (हत्या या आत्महत्या) का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा.


विज्ञापन
डबलू कुमार

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन