बेगूसराय में बालिका गृह से पांच नाबालिग बालिकाएं लापता, एसपी ने संभाला मोर्चा, सीसीटीवी और सर्विलांस के सहारे तलाश तेज

Author Vikash Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
बालिका गृह बेगूसराय | Prabhat Khabar Network

बालिका गृह बेगूसराय | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग बालिकाओं के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. एसपी मनीष खुद मौके पर पहुंचकर तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

बेगूसराय बालिका गृह से 5 नाबालिग बालिकाएं लापता: अलर्ट जारी, एसपी ने संभाला मोर्चा

Begusarai News: बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग बालिकाओं के अचानक गायब हो जाने से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. गायब हुई बालिकाओं की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी और तकनीकी जांच में जुट गई हैं.

रविवार सुबह सामने आई घटना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि बालिका गृह में रह रही पांच नाबालिग लड़कियां परिसर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं. खबर मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस परिसर और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उनके जाने की दिशा और समय का सटीक पता लगाया जा सके.

एसपी मनीष खुद पहुंचे बालिका गृह, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) बेगूसराय मनीष खुद बालिका गृह पहुंचे और वार्डन व कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की. उन्होंने मौके पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सदर-01 और रतनपुर थाना पुलिस को विशेष टास्क सौंपते हुए जल्द से जल्द बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढ निकालने का निर्देश दिया.

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर चौकसी; सर्विलांस टीम सक्रिय

लापता बालिकाओं की तलाश के लिए जिले के सभी थानों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) और बाल कल्याण समिति (CWC) को भी शामिल कर समन्वय बनाया गया है. सर्विलांस और तकनीकी टीम मोबाइल व अन्य साक्ष्यों के जरिए बालिकाओं की लोकेशन ट्रैक करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि बालिकाओं की सुरक्षित वापसी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read: बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण महासभा का गठन, पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह बने अध्यक्ष, देखें लिस्ट


विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन