बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण महासभा का गठन, पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह बने अध्यक्ष, देखें लिस्ट

बैठक में शामिल प्रतिनिधि
Begusarai Bhumihar Brahmin Mahasabha : बेगूसराय में अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा की आमसभा में 75 सदस्यीय नई संगठनात्मक संरचना का गठन किया गया है। पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।
Begusarai Bhumihar Brahmin Mahasabha : बेगूसराय जिले के कालीनगर स्थित सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में अखिल भारतीय भूमिहार ब्राह्मण महासभा की एक महत्वपूर्ण आमसभा संपन्न हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक सुदृढ़, व्यापक और प्रभावी स्वरूप प्रदान करना था, जिसके तहत सर्वसम्मति से नई संगठनात्मक संरचना का गठन किया गया है.
75 सदस्यीय संगठनात्मक संरचना का निर्णय
संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित इस आमसभा में सर्वसम्मति से कुल 75 सदस्यीय संगठनात्मक ढांचे का निर्णय लिया गया. इसमें 25 सदस्यीय संरक्षक मंडल और 51 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है.
अध्यक्ष बने पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह
सभा के दौरान सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार नगर निगम बेगूसराय के पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह (कॅपसिया) को संगठन का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. उनके अनुभव को देखते हुए समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
प्रमुख पदों पर इन चेहरों को मिली जिम्मेदारी
महासभा के अन्य प्रमुख पदों पर भी योग्य और अनुभवी लोगों का चयन किया गया है. विंग कमांडर रंजीत कुमार को महासचिव, इंजीनियर रोशन कुमार को कोषाध्यक्ष और रामबाबू सिंह को संयोजक सह मुख्य प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
संगठन सचिव और संयुक्त सचिव की घोषणा
संगठन के कार्यों को गति देने के लिए राममूर्ति चौधरी (अहियापुर) और श्री राम किंकर राय (मोक्तियारपुर) को संगठन सचिव बनाया गया है, जबकि राजीव कुमार (कविया) को संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.
मीडिया, सदस्यता और प्रवक्ता टीम का गठन
मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी की जिम्मेदारी महेश भारती (मंझौल), संजय कुमार कैब (मखदुमपुर) और कन्हैया कुमार (मंझौल) को दी गई है. सदस्यता प्रभारी के रूप में रमेश प्रसाद सिंह (बिक्रमपुर) और कौशल किशोर सिंह (दनियालपुर) को चुना गया है. इसके अलावा राजीव कुमार वत्स (मंसूरचक), विपिन कुमार (बलहपुर) और अशोक कुमार राय (जोकिया) को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है.
संरक्षक मंडल में वरिष्ठ और सम्मानित लोगों को स्थान
गठित किए गए 25 सदस्यीय संरक्षक मंडल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ, प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिनका मार्गदर्शन संगठन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










