बेगूसराय: तेघड़ा प्रखंड में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

Author Niraj Kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नई बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेगूसराय के तेघड़ा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम विवादों में घिर गया है. जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के आयोजन पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे महज औपचारिकता बताया है.

विज्ञापन

Begusarai News: नई बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर सरकारी उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और लाइव प्रसारण को लेकर बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम विवादों में घिर गया है. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. आरोप है कि प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह बीपीआरओ संगीता कुमारी ने कार्यक्रम का आयोजन सभागार के बजाय अपने कार्यालय कक्ष में सीमित लोगों के बीच कराकर महज औपचारिकता पूरी की है.

विज्ञापन

मुख्य सचिव के निर्देशों की अवहेलना का आरोप

जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव (बिहार) के पत्रांक 1360 (दिनांक 23 जुलाई 2026) के तहत सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, महिला समूहों, उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था. लेकिन तेघड़ा में केवल दो जनप्रतिनिधियों और कुछ प्रखंड कर्मियों की मौजूदगी में ही कार्यक्रम संपन्न करा दिया गया, जिससे सरकार के व्यापक जनसहभागिता के उद्देश्य को झटका लगा है.

सूचना न देने से आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने की जांच की मांग

पंचायत समिति सदस्य ज्योति कुमार, अनुज कुमार, ललन कुमार, बिंदु देवी, सविता देवी और 20 सूत्री सदस्य श्याम किशोर 'छोटे' ने आरोप लगाया कि उन्हें इतने महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई. जनप्रतिनिधियों की अनदेखी किए जाने से आक्रोशित नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

बिहार बंद के मद्देनजर लिया गया निर्णय: प्रभारी BDO

उधर, आरोपों पर सफाई देते हुए प्रभारी बीडीओ सह बीपीआरओ संगीता कुमारी ने बताया कि प्रशासन के स्तर से सभी संबंधित लोगों को कार्यक्रम की सूचना भिजवाई गई थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी का निर्देश था कि बिहार बंद के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया जाए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन