25 सितंबर को बेगूसराय में लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से B.Tech तक युवाओं को नौकरी का मौका, जानिए कितनी होगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai Job Fair 2026 : बेगूसराय में 25 सितंबर को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां 8वीं पास से लेकर B.Tech तक के युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी. चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार रुपये तक वेतन मिल सकता है.

विज्ञापन

Begusarai Job Fair 2026 : बेरोजगार के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिले में एक और पहल की जा रही है. जिले में 25 सितंबर को बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में 20 से अधिक निजी कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी. खास बात यह है कि 8वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा और B.Tech तक की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं. अलग-अलग पदों पर चयनित युवाओं को उनकी योग्यता और पद के अनुसार 40 हजार रुपये तक वेतन मिलने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

25 सितंबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन

25 सितंबर को जिला प्रशासन और नियोजन विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. विभाग के अनुसार, मेले के माध्यम से एक हजार से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें निजी क्षेत्र की 20 से अधिक नियोजन इकाइयां हिस्सा लेंगी.

ऑटोमोबाइल से इंश्योरेंस तक कंपनियां होंगी शामिल

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने लोकल 18 को बताया कि रोजगार मेले में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी. ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी सेक्टर में तकनीकी पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे. वहीं, टेक्सटाइल सेक्टर से वेलस्पन समेत अन्य कंपनियां भी मेले में शामिल होंगी. इंश्योरेंस सेक्टर में पॉलिसीबाजार के जरिए भी युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सकता है.

बेगूसराय रेलवे स्टेशन का 'वर्ल्ड क्लास' काम कब होगा पूरा? सालों बाद भी खुली धूप में ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर यात्री

लॉजिस्टिक और डिलीवरी सेक्टर में भी मौके

मेले में टाटा से जुड़े थर्ड पार्टी नियोजक और स्थानीय स्तर के कई नियोजक भी मौजूद रहेंगे. लॉजिस्टिक और ऑटोमोबाइल से जुड़े पदों पर भी युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध होंगे. ऑनलाइन डिलीवरी सेक्टर से Blinkit भी युवाओं का चयन कर सकती है. इसके अलावा माइक्रो फाइनेंस और सुरक्षा क्षेत्र में SIS समेत कई कंपनियां अभ्यर्थियों को रोजगार का मौका देंगी.

8वीं पास से तक कर सकते हैं हिस्सा

रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ उच्च शिक्षित युवाओं को ही मौका नहीं दिया जाएगा. 8वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर ITI, डिप्लोमा और तक की पढ़ाई करने वाले युवा अपनी योग्यता के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए हिस्सा ले सकते हैं.

जिला नियोजनालय के YP पंकज राजपूत के मुताबिक, अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अलग-अलग कंपनियों और पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले संबंधित पद की योग्यता और शर्तों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए.

बेगूसराय के किसानों के लिए जरूरी खबर, पीएम किसान की अगली किस्त से पहले कर लें यह 3 काम; वरना अटक सकता है पैसे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन