श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, बरौनी होकर होगा परिचालन

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Begusarai News : श्रावणी मेला के अवसर पर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. पूरी जानकारी यहाँ देखें.

विज्ञापन

Begusarai News : श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा कई अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर मुख्यालय की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन देवघर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा. इन ट्रेनों के परिचालन से श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी. सभी स्पेशल ट्रेनों में शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे.

बासुकीनाथ से गोरखपुर के लिए 17 और 24 अगस्त को चलेगी स्पेशल

गाड़ी संख्या 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 17 और 24 अगस्त, 2026 को किया जाएगा. ट्रेन बासुकीनाथ से 15.05 बजे खुलकर 15.50 बजे देवघर, 17.40 बजे झाझा, 18.36 बजे किउल और 20.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद 22.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 04.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से मधुपुर के लिए 18 और 25 अगस्त को स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 03570 गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त, 2026 को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलेगी. ट्रेन 11.20 बजे हाजीपुर, 14.50 बजे बरौनी और 15.53 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.35 बजे जसीडीह तथा 19.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान और साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.

आसनसोल से गोरखपुर के लिए भी चलेगी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त, 2026 को आसनसोल से 11.30 बजे खुलेगी. यह ट्रेन 12.55 बजे जसीडीह, 14.40 बजे झाझा, 15.36 बजे किउल और 17.30 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद 19.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

गोरखपुर से आसनसोल के लिए 19 और 26 अगस्त को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 03572 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 19 और 26 अगस्त, 2026 को गोरखपुर से 05.15 बजे खुलेगी. यह ट्रेन 10.05 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे बरौनी और 14.38 बजे किउल पहुंचेगी. इसके बाद अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17.27 बजे जसीडीह तथा रात 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. इस ट्रेन में भी शयनयान और साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.

Also Read : बिहार ड्राइवर महासंघ ने रजौली में पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

मधुपुर से नरकटियागंज के लिए 18 और 25 अगस्त को स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03567 मधुपुर-नरकटियागंज अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त, 2026 को मधुपुर से 01.00 बजे खुलेगी. ट्रेन 01.25 बजे जसीडीह, 02.40 बजे झाझा, 03.40 बजे किउल और सुबह 05.40 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद 07.40 बजे समस्तीपुर, 08.30 बजे मुजफ्फरपुर, 10.10 बजे बापूधाम मोतिहारी और 10.55 बजे बेतिया में रुकते हुए 12.25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

नरकटियागंज से मधुपुर के लिए भी चलेगी वापसी स्पेशल

वापसी में गाड़ी संख्या 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 और 25 अगस्त, 2026 को नरकटियागंज से 13.25 बजे खुलेगी. ट्रेन 14.03 बजे बेतिया, 14.43 बजे बापूधाम मोतिहारी, 16.55 बजे मुजफ्फरपुर, 18.30 बजे समस्तीपुर और 19.45 बजे बरौनी पहुंचेगी. इसके बाद 21.30 बजे किउल और 23.53 बजे झाझा में रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे जसीडीह तथा 02.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में भी शयनयान और साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.

Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन