बछवाड़ा में 47 भूमिहीन परिवारों को मिला वासगीत पर्चा, लाभुकों के चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड में विधायक सुरेंद्र मेहता ने 5 पंचायतों के 47 गरीब परिवारों को वासगीत पर्चा वितरित किया. जानिए पूरी खबर विस्तार से.

विज्ञापन

Begusarai News : प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता और अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम की मौजूदगी में पांच पंचायतों के कुल 47 भूमिहीन लाभुकों के बीच वासगीत पर्चे का वितरण किया गया. लाभुकों को दो डिसमिल से लेकर तीन डिसमिल तक जमीन का वासगीत पर्चा प्रदान किया गया. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी.

पांच पंचायतों के जरूरतमंद परिवारों को मिला जमीन का कानूनी अधिकार

अंचलाधिकारी प्रीतम गौतम ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों के योग्य और जरूरतमंद गरीब परिवारों को जमीन का कानूनी अधिकार देने के उद्देश्य से वासगीत पर्चे वितरित किए गए हैं. इनमें बछवाड़ा, रानी-एक, कादराबाद, विशनपुर और रुदौली पंचायत शामिल हैं.

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अधिकार पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सुरेंद्र मेहता

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक उसका अधिकार और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन का कानूनी अधिकार मिलने से उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख सुधाकर मेहता, उपप्रमुख धर्मेंद्र कुमार यादव, बीपीआरओ विश्वनाथ सिंह, एआरओ रत्नेश्वर दास, सीआई उमेश प्रसाद समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : बिहार ड्राइवर महासंघ ने रजौली में पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों को दी आर्थिक मदद


विज्ञापन
डबलू कुमार

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन