बेगूसराय में फरार अभियुक्तों के घर ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तेहार, पुलिस की कार्रवाई से इलाके में चर्चा

Updated:
विज्ञापन

फरार आरोपी के घर इश्तेहार चस्पा करते हुए बखरी पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Begusarai News : बखरी पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया. न्यायिक प्रक्रिया के तहत की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Begusarai News : बखरी थाना पुलिस ने फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर विधिवत इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने सार्वजनिक रूप से ढोल-नगाड़े के साथ यह कार्रवाई की, ताकि आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी हो सके.

विज्ञापन

सोनमा वार्ड संख्या-01 में पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सोनमा वार्ड संख्या-01 निवासी संजीव राय के पुत्र बिट्टू कुमार और श्रवण साह के पुत्र विकास कुमार के घर पुलिस टीम पहुंची. वहां नियमानुसार इश्तेहार चिपकाया गया. इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को भी कार्रवाई की जानकारी दी.

थाना कांड संख्या 423/25 से जुड़ा है मामला

बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि थाना कांड संख्या 423/25 के प्राथमिकी अभियुक्त बिट्टू कुमार और विकास कुमार के घर पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ढोल-नगाड़े के साथ की गई मुनादी

इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी भी कराई गई. कार्रवाई को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा.

पुलिस पदाधिकारी और बल रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर कैलाश कुमार यादव समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे.

Also Read : बिहार ड्राइवर महासंघ ने रजौली में पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों को दी आर्थिक मदद


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन