‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

पुतला के साथ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

Begusarai News : बेगूसराय में वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया. गिरिराज सिंह ने कांग्रेस से माफी की मांग की है.

विज्ञापन

Begusarai News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा बेगूसराय ने जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस गीत ने करोड़ों देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई. ऐसे राष्ट्रीय प्रतीक का कथित अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की.

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, विधायक सुरेंद्र मेहता, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय, रामप्रवेश साहनी, जिला प्रभारी शशिभूषण बबलू, जिला मंत्री शुभम कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजेश सोनी और युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक शेखर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन