Begusarai News : जूता-मोजा पहनकर मैट्रिक परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Begusarai News : जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा आयोजित होगी. जूता-मोजा पहनकर परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जायेगा.
बेगूसराय. जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा आयोजित होगी. जूता-मोजा पहनकर परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षार्थी चप्पल पहनकर परीक्षा देने आएंगे. यह बातें प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिये आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता सोमनाथ सिंह ने कही. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी.
जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा कल से, प्रशासनिक तैयारी पूरी
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक सम्पन्न होगी. दोनों पालियों की परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जायेगा. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. यदि किसी परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र गुम हो जाता है तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में स्कैड फोटो की पहचान कर रौल शीट से सत्यापन कर परीक्षा में बैठने की औपबंधिक अनुमति दी जायेगी. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक समान ले जाने पर पूरी तरह से पावंदी रहेगी. परीक्षा केंद्र के आसपास धारा-144 लागू रहेगी. मैट्रिक की परीक्षा में कुल 51,457 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
किन तिथियों में किस विषय की होंगी परीक्षा
17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जायेगी. जो 25 फरवरी तक सम्पन्न होगी. बताते चलें कि 17 फरवरी को दोनों पालियों में मातृभाषा हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. 18 फरवरी को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. 19 फरवरी को दोनों पालियों में द्वितीय मातृभाषा संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. 20 फरवरी को दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. 21 फरवरी को दोनों पालियों में विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. 22 फरवरी को दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. 24 फरवरी को दोनों पालियों में अतिरिक्त विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी. वहीं 25 फरवरी को प्रथम पाली में व्यवसायिक अतिरिक्त विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




