बेगूसराय: 30 जुलाई से नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शहर की सफाई और आवश्यक सेवाएं होंगी ठप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के निगमकर्मी 30 जुलाई, 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार की निष्क्रियता के कारण यह निर्णय लिया गया है। हड़ताल से शहर की प्रमुख नागरिक सेवाएं प्रभावित होंगी।

विज्ञापन

Begusarai News: बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आगामी 30 जुलाई 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी. हड़ताल की तैयारियों को लेकर बेगूसराय में जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों सफाईकर्मी और संघ के नेता शामिल हुए. इससे पूर्व 29 जुलाई की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा.

विज्ञापन

वर्षों से लंबित मांगों पर ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोश

कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि नगर विकास विभाग को हड़ताल की लिखित सूचना पहले ही दी जा चुकी है. राज्य के नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कार्यरत स्थायी, दैनिक वेतनभोगी, संविदा, आउटसोर्सिंग तथा ठेका कर्मियों की कई ज्वलंत समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं. बार-बार दिए गए आश्वासनों और वार्ताओं के बावजूद सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय न लिए जाने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष है.

नागरिक सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

हड़ताल के कारण स्वच्छता व्यवस्था, जलापूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और राजस्व संग्रहण जैसी महत्वपूर्ण नागरिक सेवाएं पूरी तरह ठप रहने की संभावना है. नेताओं ने कहा कि दिन-रात काम करने वाले इन कर्मियों में बड़ी संख्या महादलित, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की है, जो वर्षों से प्रशासनिक उपेक्षा और आर्थिक शोषण झेल रहे हैं. उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद भी सरकार द्वारा संवाद न बनाए जाने के कारण कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन