बेगूसराय में दो पालियों में संपन्न हुई डीएलएड की परीक्षा

Author Ajit Begusarai|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
दो पालियों में संपन्न हुई डीएलएड की परीक्षा

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी, बेगूसराय में डीएलएड सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) और 2025-27 (प्रथम वर्ष) की बाह्य विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 1252 में से 1240 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय असुरारी में सत्र 2024-26 के डीएलएड द्वितीय वर्ष एवं प्रशिक्षण सत्र 2025-27 के प्रथम वर्ष के बाह्य विषयों की परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई. प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 645 परीक्षार्थियों में 638 उपस्थित व सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 607 परीक्षार्थियों में 602 उपस्थित एवं पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दी जानकारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कही. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी अपने निर्धारित समय से अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिये थे. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके, इसको लेकर पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया.


विज्ञापन
Ajit Begusarai

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन